PM Kisan New Beneficiary List: देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक मजबूत सहारा बन चुकी है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को 21वीं किस्त सफलतापूर्वक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिससे करीब 9 करोड़ किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिला। अब इसी क्रम में किसानों की नजर 22वीं किस्त पर टिकी हुई है, जो वर्ष 2026 की पहली किस्त मानी जा रही है।
सरकार हर साल ₹6000 की राशि तीन बराबर हिस्सों में देती है, ताकि किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतें समय पर पूरी हो सकें। जानकारी के अनुसार 22वीं किस्त फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या होली से पहले किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। जिन किसानों ने अपनी e-KYC और बैंक विवरण सही रखे हैं, उन्हें राशि बिना रुकावट प्राप्त होगी।
PM Kisan New Beneficiary List
केंद्र सरकार ने अगली किस्त से पहले नई बेनिफिशियरी लिस्ट अपडेट कर दी है। इस सूची में केवल उन्हीं किसानों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनकी जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित है और जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। सरकार का उद्देश्य है कि केवल पात्र किसानों को ही ₹2000 की किस्त मिले।
जिन किसानों ने हाल ही में e-KYC पूरी की है या बैंक में त्रुटि सुधारी है, उनका नाम भी इस नई सूची में जोड़ा गया है। अगर किसी किसान का नाम सूची में नहीं है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने दस्तावेज अपडेट कर अगली सूची में शामिल होना है।
PM Kisan New Beneficiary List Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan New Beneficiary List 2026 |
| योजना का नाम | Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| प्रति किस्त राशि | ₹2000 |
| वार्षिक सहायता | ₹6000 |
| लाभार्थी | लगभग 9 करोड़ किसान |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22th Installment Date Out 2026
21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होने के बाद अब 22वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज हैं। सरकारी पैटर्न के अनुसार हर चार महीने में भुगतान किया जाता है, इसलिए अनुमान है कि फरवरी 2026 के अंत तक या होली से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
यह भुगतान DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। जिन किसानों का नाम नई सूची में है और जिनकी e-KYC पूरी है, उन्हें ₹2000 की राशि समय पर मिलेगी। सरकार चाहती है कि इस बार कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे, इसलिए दस्तावेज सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
PM Kisan Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का स्थायी निवासी और सक्रिय किसान होना चाहिए तथा उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत या संवैधानिक पद पर नहीं होना चाहिए।
- आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते।
- बड़े भूमिधारी, कॉर्पोरेट खेती करने वाले या संस्थागत किसान योजना से बाहर रखे जाते हैं।
- आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड की जानकारी पूरी तरह सही और आपस में मेल खाती होनी चाहिए।
- लाभ प्राप्त करने के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है, अन्यथा भुगतान रोका जा सकता है।
- बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए ताकि राशि सीधे जमा हो सके।
PM Kisan New Beneficiary List कैसे चेक करे?
- सबसे पहले किसान को पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर “Beneficiary List” नाम का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें किसान को अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम भरना होगा।
- अब स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- इसके बाद “Get Report” बटन पर आपको क्लिक करना है।
- अब इसके कुछ ही सेकंड में गांववार सूची आपके सामने खुल जाएगी।
- इस सूची में आप अपना नाम खोजें – अगर आपका नाम दर्ज है, तो आपको ₹2000 की 22वीं किस्त जल्द ही मिलेगी।
- यदि नाम नहीं है, तो अपने दस्तावेजों और ई-केवाईसी की जांच कर अगली सूची के लिए अपडेट करवा लें।