Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out: मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मकसद राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक खर्चों में सहयोग देना है ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।
हाल ही में 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार ने तय किया है कि जिन महिलाओं की पिछली किस्त किसी कारणवश अटक गई थी, उन्हें इस बार दो किस्तों का पैसा एक साथ दिया जाएगा। यानी अब 17वीं-18वीं किस्त के कुल ₹5000 महिलाओं के खातों में जमा होना शुरू हो चुका है, जिससे लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out
झारखंड की करीब 51 लाख महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। सरकार द्वारा यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस बार जिन महिलाओं को किसी कारण से पिछली किस्त नहीं मिल पाई थी, उन्हें एकमुश्त ₹5000 दिए जा रहे हैं।
यह भुगतान होली से पहले खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि त्योहार से पहले महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिल सके। विभाग की ओर से लाभुकों के दस्तावेज और बैंक खातों का सत्यापन पहले ही पूरा कर लिया गया है। जिन मामलों में अपात्र लाभार्थी पाए गए हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं और उनकी जगह योग्य महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। इससे योजना का लाभ सही पात्र महिलाओं तक पहुंच सकेगा।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Out |
| योजना का नाम | मंईयां सम्मान योजना |
| किस्त | 17वीं-18वीं किस्त |
| कुल राशि | ₹5000 (दोनों किस्त मिलाकर) |
| लाभार्थी | झारखंड राज्य की पात्र महिलाएं |
| भुगतान माध्यम | DBT द्वारा बैंक खाते में |
| कुल लाभार्थी | लगभग 51 लाख महिलाएं |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
इन 15 जिलों की महिलाओं को पहले मिल रहा लाभ
राज्य सरकार ने इस बार चरणबद्ध तरीके से भुगतान करने का निर्णय लिया है। सबसे पहले जिन 15 जिलों की महिलाओं के खाते और दस्तावेज पूरी तरह से सत्यापित पाए गए हैं, उन्हें राशि ट्रांसफर की जा रही है। इन जिलों में रांची, लोहरदगा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, बोकारो, धनबाद, दुमका, देवघर, पाकुड़ और गोड्डा शामिल हैं।
इन क्षेत्रों की अधिकतर महिलाओं के बैंक खाते DBT से लिंक पाए गए हैं, जिससे भुगतान प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि बाकी जिलों में भी जल्द से जल्द सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर भुगतान जारी किया जाए। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक राशि नहीं आई है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों को पैसा भेजा जा रहा है।
मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- महिला की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी वह इस योजना का लाभ ले सकती है।
- लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए और इसका प्रमाण आवश्यक दस्तावेजों के साथ देना होगा।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत या आयकर दाता नहीं होना चाहिए, अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन पंजीकृत नहीं होना चाहिए, हालांकि कृषि कार्य में उपयोग होने वाला ट्रैक्टर इसमें शामिल नहीं है।
- लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
- जिन आवेदनों पर सत्यापन लंबित है, उन्हें भौतिक जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी, तभी अगली किस्त का भुगतान किया जाएगा।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?
मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। होमपेज खुलने के बाद लॉगिन विकल्प को चयन करना है। अब अपना आवेदन नंबर या आधार संख्या दर्ज करना है और पासवर्ड भरना है। इसके बाद लॉगिन करना है। डैशबोर्ड में पहुंचने के बाद आवेदन एवं भुगतान की स्थिति वाले विकल्प को चयन करना है।
फिर नया पेज खुलेगा जहां पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद ओटीपी प्राप्त करना है और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। सत्यापन पूरा करना है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होगी, स्क्रीन पर आपकी किस्त की जानकारी और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी। यदि भुगतान जारी हो चुका है तो ट्रांजैक्शन डिटेल भी दिखेगी। इस तरह घर बैठे अपनी किस्त की पूरी जानकारी प्राप्त करना है।
Note :- यदि आपके खाते में अभी तकमंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि जमा नहीं हुई है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। कई बार बैंक सर्वर या तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हो सकती है। सबसे पहले अपने बैंक खाते की DBT स्थिति जांच लेना चाहिए। यदि मोबाइल पर SMS प्राप्त नहीं हुआ है तो पासबुक अपडेट कराना सही रहेगा। इसके अलावा नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर भी भुगतान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिन महिलाओं का आवेदन होल्ड पर है, उन्हें जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज सत्यापन कराना जरूरी है ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके।